{"_id":"66d4c9dc107b1bae0001fe46","slug":"two-vehicles-overturned-while-overtaking-a-truck-four-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-132499-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रक को ओवरटेक करने में पलटे दो वाहन, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रक को ओवरटेक करने में पलटे दो वाहन, चार घायल
Mon, 02 Sep 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
जसराना। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मौजूद सनेही नगर के पास सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में मैक्स पिकअप एवं ईको कार आपस में भिड़ने के बाद पलट गई। जिसमें दोनों वाहनों में बैठी तीन सवारियां एवं एक वहां खडे व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा।
थाना सिरसागंज के गांव बछैला बछैली निवासी महिलाएं मार्गश्री एवं रामशांती अन्य लोगों के साथ ईको कार में सवार होकर अंत्येष्टि में शामिल होने रिजोर एटा गई थी। रविवार की देर सायं लौटकर आ रही थी। थाना जसराना क्षेत्र के सनेहीनगर के पास शिकोहाबाद की तरफ से आ रही मैक्स पिकअप के चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के प्रयास में मैक्स अनियंत्रित हो गई। सामने से मैक्स को आता देख ईको कार के चालक ने भी अपना नियंत्रण खो दिया। दोनों वाहन पलट गए। ईको में सवार मार्गश्री एवं रामशांती के साथ मैक्स में सवार धुमरी एटा निवासी चांद मोहम्मद घायल हो गए। वहीं वाहनों के पलटने से वहीं खडे सनेहीनगर निवासी अनार सिंह को भी चोट लग गई। मैक्स से धुंआ उठता देख वहां चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड के साथ थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ है। तीन लोग घायल हुए हैं। आग नहीं लगी है।