{"_id":"628bcf9b5bb9b22ea9755ab3","slug":"two-thefts-revealed-four-thieves-arrested-jewelery-recovered-firozabad-news-agr534420267","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोरियों का खुलासा, चार चोर गिरफ्तार आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चोरियों का खुलासा, चार चोर गिरफ्तार आभूषण बरामद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार रात उत्तर पुलिस ने रहना स्थित सनक सिंह के भट्ठे के पास से चार चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया। चोरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षण उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात रहना स्थित सनक सिंह के भट्टे के पास से चार चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दीपू निवासी हिमायूंपुर, दीपक उर्फ अंकित निवासी तहसील रोड सैय्यद वाली गली दक्षिण, गणेश राठौर निवासी हिमायूंपुर सोने लाल की चक्की के पास और गुड्डू राठौर निवासी सुहाग नगर दक्षिण थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
चोरों ने बताया कि दो मई को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी अनूप कुमार चावला के घर से चोरी की थी। 14 मार्च को शिवम अग्रवाल निवासी संतोष नगर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों के पास से पुलिस ने इन्वर्टर, दो सोने की चेन, चार अंगूठी, चार कान की झुमकी, एक पैंडल, एक गले का हार, दो पायल, एक चांदी का झंडा व स्टैंड बरामद किया गया है।