फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two roads will be built at a cost of 21 lakhs, will get rid of waterlogging

Firozabad News: 21 लाख की लागत से बनेंगी दो सड़कें, जलभराव से मिलेगी निजात

Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be built at a cost of 21 lakhs, will get rid of waterlogging
सम्राट नगर गली,नाली सुधार कार्य का शुभारम्भ करतीं,महापौर। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। निगम के दो वार्ड की करीब 5000 से अधिक आबादी को जर्जर गलियों व जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को वार्ड संख्या दो व 58 में करीब 21.26 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला सम्राट नगर में गली संख्या दो व तीन में अरसे से जर्जर सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। दोनों गलियों में नाली निर्माण भी कराया जाएगा। इस पर करीब 9.87 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड संख्या 58 में आकाशवाड़ी से सटी लिंक गलियों में करीब 11.26 लाख की लागत वाले नाली व सड़क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इन दोनों वार्ड में चिन्हित गली व मुख्य सड़क की दशा लंबे समय से खराब थी। क्षेत्रीय लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव व गंदगी की समस्या से जूझना पड़ता था। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर 15वें वित्त आयोग की धनराशि से सड़क व नाली नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत मिले 8.75 करोड़ रुपये
महापौर ने प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भेजी कार्ययोजना धरातल पर लाने को शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 8.75 करोड़ की धनराशि बुधवार को जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निगम द्वारा एन-कैप करीब 35 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए शासन को भेजी थी।लंबे इंतजार के बाद शासन ने बुधवार को प्रथम किश्त के रूप में करीब 8.75 करोड़ की धनराशि नगर निगम प्रशासन को जारी कर दी। वहीं एन-कैप (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) के तहत शासन द्वारा धनराशि जारी किए जाने के बाद महापौर कामिनी राठौर ने प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। महापौर ने अत्याधिक धूल वाले इलाकों में नवीनीकरण को चिहिंत सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की हिदायत दी।उन्होंने कहा कि धूल के कणों पर अंकुश एवं पौधरोपण पर फोकस किया जाएगा। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ऋषिराज, मुख्य अभियंता सिविल मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed