फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two people including a teenager committed suicide by hanging themselves

Firozabad News: फंदा कसकर किशोरी समेत दो ने दी जान

Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two people including a teenager committed suicide by hanging themselves
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार में एक श्रमिक ने तो वहीं मक्खनपुर थाना क्षेत्र में भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक परिवार की किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के मोहल्ला आजादनगर गली नंबर चार निवासी चूड़ी मजदूर रवि (35) फंदे से लटक गया। रविवार सुबह आठ बजे घरवालों ने देखा तो फंदा काटकर नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पर लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर के बाहर बरामदे में पंखे के कुंडे से साड़ी से फंदा बनाकर लटक रहा था। मृतक के भाई गौरव ने बताया उसकी शादी 2020 में हुई थी। कुछ दिन बाद ही पत्नी से अलगाव हो गया। तब से वह मायके में रह रही है। रवि घर पर ही चूड़ी का काम करता था। मकान के निचले हिस्से में अकेला रहता था। जबकि अन्य परिवार के अन्य सदस्य दूसरी मंजिल पर रहते थे। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वहीं मक्खनपुर के अंगदपुर में शिवानी (15) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह हमीरपुर जिले में गोहांड, जरिया की रहने वाली थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह यहां मां और भाई-बहन के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजन का आरोप था कि भट्टा मालिक ने जहां उन्हें रखा है वहां भूत प्रेत का चक्कर है। इस वजह से वह काफी परेशान थी और आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed