फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two people including a mason died in a road accident

Firozabad News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री सहित दो की मौत

Tue, 27 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two people including a mason died in a road accident
सांकेतिक
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में राजमिस्त्री सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिए हैं। मक्खनपुर में रोड पार करते समय बाइक सवार को मारी टक्कर वहीं रामगढ़ में राहगीर को बाइक की टक्कर लगी थी।
विज्ञापन

नगला रघोल निवासी राजेश (45) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह बाइक किसी काम से मक्खनपुर बाजार आया था। तभी सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन ने बताया कि 8 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी थी। दो लड़के हैं। जिनकी देखभाल राजेश के जिम्मे थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना उत्तर के टापा कलां निवासी किशनपाल (55) किराए के मकान में रहते थे। वह राजमिस्त्री थे। सोमवार को किसी काम से रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा गए थे। जहां बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन ने उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने शव को लेकर वापस आ गए। सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed