फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two people died in face to face collision of bikes in Firozabad

Firozabad Accident News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, घर में मची चीख पुकार

Wed, 31 May 2023 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 06:18 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। घर में खबर पहुंची को चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Two people died in face to face collision of bikes in Firozabad
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगला खंगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन

सामने से आई बाइक से हो गई टक्कर

सिरसागंज थाना क्षेत्र के आलमपुर झपटा गांव निवासी हरिशंकर दिवाकर (26) डीजे, साउंड, जनरेटर का काम करता था। मंगलवार रात आठ बजे के करीब जनरेटर का इंजन खराब हो गया था। वह मिस्त्री रामसेवक (42) निवासी भदान को बाइक पर बैठाकर सुजनीपुर गांव ले जा रहा था। जैसे ही बाइक भदान से सौ मीटर दूर पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रामसेवक और हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

जानकारी होते ही थाना नगला खंगर पुलिस और परिजन घायलों को अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नगला खंगर महेश सिंह ने बताया कि रामसेवक के मामा पवन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया

बड़े भाई ओमवीर ने बताया कि वह छह भाई हैं। इसमें हरिशंकर तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद पत्नी सपना और उसका बेटा राघव और मां शांति देवी तथा परिवार के अन्य भाई और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद सपना के कंधों पर राघव के पालन-पोषण का जिम्मा आ गया है। 

यह भी पढ़ेंः- हाईवे पर ट्रक ने कुत्ते को रौंदा: शव को सीने से लगा बीच सड़क फूट-फूट कर रोया युवक, लोग भी हुए

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल 

वहीं रामसेवक (42) पर पांच बेटा हैं। रामसेवक भदान में ही बड़े वाहन ट्रक, बस आदि के पंक्चर की दुकान करता है। इसके साथ ही शादी-पार्टियों में लगे जेनरेटरों की रिपेयरिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे वीकेश, विमल, अमन, सुदीप और बाबू के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed