फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two patients on a ventilator in one bed

Firozabad News: एक बेड पर लेट रहे दो मरीज स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर

Tue, 14 Apr 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two patients on a ventilator in one bed
सरकारी ट्रामा सेंटर में एक पलंग पर भर्ती दो-दो मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। बदलते मौसम ने मरीजों की संख्या में इस कदर इजाफा किया है कि अब एक-एक पलंग पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज करना अस्पताल प्रशासन की मजबूरी बन गया है। सोमवार की देर रात ट्रॉमा सेंटर का नजारा व्यवस्थाओं की बदहाली को साफ बयां कर रहा था।

ट्रॉमा सेंटर में बेड कम और मरीजों का दबाव अधिक होने के कारण चिकित्सकों को एक ही पलंग पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इनमें से अधिकांश मरीज उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। हालात ये थे कि नई बस्ती निवासी रानी और आसफाबाद की माया देवी को एक ही बेड पर इलाज लेना पड़ा। इसी तरह सम्राट नगर की गिरिजा देवी और मुस्कान को भी एक ही पलंग साझा करना पड़ा। मक्खनपुर की वैष्णवी और जाखई निवासी दीप्ति भी एक ही बेड पर भर्ती पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed