{"_id":"66c0ff317c7ae232000d8ab4","slug":"two-parties-face-to-face-over-placing-idols-of-hindu-deities-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-131550-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमा रखने पर दो पक्ष आमन-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमा रखने पर दो पक्ष आमन-सामने
Sun, 18 Aug 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार दोपहर विवादित भूमि पर भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियां रखने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद मूर्तियों को वापस करा दिया गया।टापा खुर्द निवासी रामकुमार राठौर और वकील खान पक्ष में भूमि विवाद चला आ रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। शुक्रवार रात इस भूमि पर खड़े बरगद के पेड़ के नीचे किसी ने भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्ति रख दीं। जिन्हें शनिवार दोपहर दूसरे पक्ष ने देख लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और सीओ सिटी हिमांशु गौरव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
उन्होंने दोनों पक्ष से मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने पर दोनों पक्षों से यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा। सीओ सिटी ने बताया कि हिंदू पक्ष ने मूर्ति रख दी थीं, जिन्हें हटवा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों पक्ष से मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने पर दोनों पक्षों से यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा। सीओ सिटी ने बताया कि हिंदू पक्ष ने मूर्ति रख दी थीं, जिन्हें हटवा दिया है।
विज्ञापन