फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two Months After Marriage, Young Man Commits Suicide at Farmhouse

Firozabad News: शादी के दो माह बाद युवक ने फॉर्म हाउस पर की आत्महत्या

Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two Months After Marriage, Young Man Commits Suicide at Farmhouse
बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए परिजन
विज्ञापन

मक्खनपुर। गांव नवादा (नई आबादी) में रविवार दोपहर एक युवक ने अपने फॉर्म हाउस के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी आदित्य यादव (22) की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

रविवार दोपहर फॉर्म हाउस की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उसने पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो उसे लटका देख चीख निकल गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ घर ले गए, जिसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दी। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed