{"_id":"68930227259007c09301f6a3","slug":"two-friends-died-because-of-a-cow-accidentin-firozabad-up-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक गाय की वजह से दो दोस्तों की मौत, हादसा ऐसा...कांप जाएगा कलेजा; लाशें देख चीख पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक गाय की वजह से दो दोस्तों की मौत, हादसा ऐसा...कांप जाएगा कलेजा; लाशें देख चीख पड़े घरवाले
Wed, 06 Aug 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुए दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ये हादसा उस समय हुआ, जब वे लोग बाइक से सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे घर लौटते समय तीन दोस्तों की बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जसराना में गांव नगला कलू निवासी कुलदीप (25) दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वह एक स्कूल में वैन चलाता था। वह गांव के ही दोस्त लोकेंद्र (24) के साथ शाम को सात बजे घर से बाइक से निकला था। रास्ते में उसके साथ स्कूल में वैन चलाने वाला 22 वर्षीय दोस्त रोहित निवासी पलिया भी मिल गया। इसके बाद तीनों फरिहा आए थे। रात में 10 बजे लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वे नगला कुम्हार गांव के पास पहुंचे थेे कि रात में उनकी बाइक सड़क पार कर रही काले रंग की गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से छिटककर दूर गिरे। कुलदीप और लोकेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल रोहित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उधर हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।
6 माह पहले ही हुई थी लोकेंद्र की शादी
लोकेंद्र के पिता शीलेंद्र ने बताया कि उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं कुलदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा हुआ था लेकिन प्रसव के समय ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाय से टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। जबकि एक घायल है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लोकेंद्र के पिता शीलेंद्र ने बताया कि उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं कुलदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा हुआ था लेकिन प्रसव के समय ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाय से टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। जबकि एक घायल है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।