फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two flyovers will be built in Suhagnagari for Rs 190 crores.

Firozabad News: सुहागनगरी में 190 करोड़ से बनेंगे दो फ्लाईओवर

Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two flyovers will be built in Suhagnagari for Rs 190 crores.
फिरोजाबाद। आए दिन चौराहे पर लगने वाले जाम से सुहागनगरी के आमजन को निजात मिलेगी। शहर के चार मुख्य चौराहे जाम की समस्या व अतिक्रमण की जद से बाहर होंगे। 190 करोड़ रुपये से सुहागनगर चौराहे से जैन मंदिर चौराहा होते हुए एसपी सिटी कार्यालय तक व नगला बरी से जाटवपुरी चौराहे नैनी ग्लास तक दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। ओवरब्रिज निर्माण के लिये सदर विधायक मनीष असीजा लंबे समय से पैरवी कर रहे थे। शासन से मंजूरी के बाद सेतु निगम ने अलग-अलग विभागों से कार्ययोजना एवं वित्तीय आगणन मांगे हैं।
विज्ञापन

सुहागनगर, जैन मंदिर चौराहे (सुभाष तिराहे) के अलावा घनी आबादी क्षेत्र में स्थित नगला बरी एवं जाटवपुरी चौराहा लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इन चौराहों के मध्य स्थित पुराने हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड पर पैदल यात्रियों, हल्के-भारी वाहनों का आवागमन का भारी-भरकम बोझ भी है। इस कारण कोटला चुंगी से लेकर जाटवपुरी चौराहा तक सर्विस रोड के दोनों और जाम की समस्या है। यह सभी चार प्रमुख चौराहा जाम व अतिक्रमण की समस्या से मुक्त होंगे। सदर विधायक मनीष असीजा के निरंतर पैरवी के बाद शासन ने सुहागनगर से जैन मंदिर और नगला बरी से जाटवपुरी चौराहा तक दोनों जगहों पर करीब 500 मीटर लंबे दो फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन




ये होगी लंबाई
-सुहागनगर से जैन मंदिर तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 645 मीटर होगी। राज्य सेतु निगम द्वारा बनाई कार्ययोजना के अनुसार इस पर करीब 95 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नगला बरी से जाटवपुरी पुलिया होते हुए नैनी ग्लास तक प्रस्तावित ओवरब्रिज की लंबाई लगभग 600 मीटर होगी। इसकी लागत में 95 करोड़ रुपये आएगी।



बदल जाएगी दोनों चौराहों की तस्वीर
शहर के हृदयस्थल पर स्थित जैन मंदिर पर देश-विदेश के श्रद्धालु एवं संत-शिरोमणि का आवागमन रहता है। आगरा और कानपुर की ओर जाने वाले शहर के लोग इसी चौराहे से गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने को यह सबसे सुगम और प्रमुख चौराहा है। ऐसे में इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था के सुदृणीकरण एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता थी। निगम प्रशासन की ओर से भी जैन मंदिर चौराहे के सौंदर्यीकरण की पहल की जा रही थी।




सेतु निगम ने आठ विभागों से मांगी कार्ययोजनाएं
शहर में दो फ्लाईओवर के निर्माण को शासन की मंजूरी मिलने के बाद आरबी दिवाकर उप परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम ने नगर आयुक्त, लोक निर्माण विभाग, गेल इंडिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जल निगम, बीएसएनएल और विद्युत विभाग टीटीजेड एरिया से भविष्य व वर्तमान में प्रचलित योजनाओं का ब्योरा मांगा है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।







-शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। मुख्यमंत्री के समक्ष इस समस्या को रखा गया था। चौराहे पर जाम हटाने के लिए दो नए फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। एक दो दिन में इसकी सैंपल टेस्टिंग की जाएगी। शहर के लिए यह बड़ा काम होगा।
मनीष असीजा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed