{"_id":"61cb589b32a7606b794b3cf2","slug":"two-died-in-road-accident-firozabad-news-agr5194327175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्घा सहित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्घा सहित युवक की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में वृद्धा सहित युवक की मौत हो गई।
सांती रोड स्थित नाथ की बगीची रामगढ़ निवासी राजेंद्री देवी (60) पत्नी अशोक कुमार सोमवार शाम को बाजार से घर जा रही थी। नाथ की बगीची के समीप वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन वृद्धा को उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। यहां महिला की देर रात मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
वहीं सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला रामसुख निवासी संजेश कुमार पुत्र विद्याराम को गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन युवक को अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह का कहना है कि युवक घर जा रहा था। उस दौरान हादसा हुआ। तहरीर आने पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।