फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two dengue patients were found, viral is troubling

Firozabad News: डेंगू के दो मरीज मिले, वायरल कर रहा परेशान

Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two dengue patients were found, viral is troubling
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे है। बृहस्पतिवार को भी रामगढ़ व नारखी में दो मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर से लेकर घरों में बुखार के मरीजों के भरमार है। निजी अस्पतालों की लैब डेंगू की पुष्टि करने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के साथ सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी बुखार के मरीजों की भीड़ रह रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नारखी खेड़ा के 12 वर्षीय हिमानी की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिमानी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वहीं नई बस्ती रामगढ़ में अंकुश की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके पहले करीब 35 मरीज अभी तक जिले में डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. रामबदन राम का कहना है कि डेंगू के मरीज जिन इलाकों में मिल रहे हैं, वहां पर कैंप लगाया जा रहा है। बुखार के मरीजों को दवाएं बांटी जा रही है।
विज्ञापन



बच्चों को दस दिन तक परेशान कर रहा वायरल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि वायरल बुखार बच्चों को दस दिन तक भी परेशान कर रहा है। कई बच्चों में प्लेटलेट्स 70 हजार तक भी देखने को मिली है। लेकिन उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। कोल्ड और डायरिया भी बच्चों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रसूताएं भी बुखार से पीड़ित
जिले की सीएचसी की ओपीडी में भी भारी भीड़ वायरल से पीड़ित लोगों की हो रही है। सबसे अधिक है, लेकिन यहां बुखार के मरीजों को भर्ती करने की अलग से व्यवस्था नहीं है। सामान्य वार्ड, संचारी वार्ड, मदर केयर यूनिट व अन्य वार्डों में प्रसूताएं अपने नवजात बच्चों के साथ भर्ती हैं।


एलान नगर में गंदगी का प्रकोप, बुखार नहीं छोड़ रहा
एलान नगर में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने नगर निगम ने जलभराव का पानी निकलवाने व फॉगिंग की मांग की है। वहीं झलकारी नगर में भी गंदगी के कारण लोग परेशान हैं। झलकारी नगर निवासी रेशमा बेगम, फररुद्दीन ने सुबह व शाम फॉगिंग की मांग की है।







वर्जन
प्लेटलेट्स गिरने का लक्षण सिर्फ डेंगू नहीं है। दूसरे बुखार में भी प्लेटलेट्स गिर जाती हैं। जिले में डेंगू को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है, वायरल फीवर का प्रकोप अधिक है। अस्पतालों में दवाएं और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
-डॉ. राम बदन राम, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed