फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two brothers died in a road accident while returning after seeing a prospective bride for their brother.

Firozabad News: भाई के लिए लड़की देखकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Sat, 13 Jun 2026 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in a road accident while returning after seeing a prospective bride for their brother.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- जसराना के नवादा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर ही थमी सांसें, दूसरे ने आगरा के अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र के नवादा के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों शिकोहाबाद से अपने छोटे भाई की शादी के लिए लड़की देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। एक साथ दो मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ीत मिलावली निवासी बंटू (35) और उसका छोटा भाई बृजेश (27) दोनों बेलदारी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को दोनों भाई अपने पिता रामशंकर, बिचौलिए बालकराम और छोटे भाई राजेश के साथ शिकोहाबाद के सियाराम पार्क के पास श्रजेश के लिए लड़की देखने गए थे। वहां शादी की बातचीत सकारात्मक रहने के बाद पिता, बिचौलिए और छोटे भाई श्रजेश को बस से वापस घर भेज दिया। इसके बाद बंटू और बृजेश अपनी बाइक से गांव के लिए रवाना हुए। रात के समय जब दोनों भाई बाइक से जसराना के नवादा के पास पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण छोटे भाई बृजेश की मौके पर ही तड़प-तड़पकर जान चली गई। वहीं बड़ा भाई बंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल बंटू को शिकोहाबाद ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जबकि बृजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने बंटू की हालत को बेहद नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन रात में ही उसे आगरा ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उपचार के दौरान बंटू ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में नहीं जले चूल्हे
शनिवार को जैसे ही दोनों सगे भाइयों के शव गांव पहुंचे, परिजन की चीत्कारों से पूरा इलाका कांप उठा। मृतक बंटू अपने पीछे पत्नी पूजा, दो बेटे देवा व दीपक और बेटी दीपू को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं, मृतक बृजेश की पत्नी सविता कुमारी बदहवास हालत में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कल तक छोटे भाई की शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।



वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ जसराना प्रेमशंकर ने बताया कि वाहन की टक्कर से दो भाइयों की मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed