{"_id":"6aea2814cc82d725f10b2fc3","slug":"two-brothers-arrested-on-charges-of-rape-they-had-been-blackmailing-the-victim-using-a-video-they-recorded-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-189793-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा, दुष्कर्म के आरोप में दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा, दुष्कर्म के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एका। थाना एका क्षेत्र की एक किशोरी की दो सगे भाइयों ने वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की मंगलवार को गिरफ्तारी की।
एका थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पूर्व शिवम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि करीब तीन माह से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इधर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में मारपीट, धमकी देने और दुष्कर्म की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पीड़िता के गांव के ही शिवम (25) और उसके भाई सुंदर (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद