{"_id":"622259e82872e048186fd3e8","slug":"two-arrested-including-six-stolen-bikes-firozabad-news-agr5260807179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छह बाइक सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की छह बाइक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को थाना उत्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजीव कुमार दुबे ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड स्थित शनिदेव मंदिर के समीप से दो चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़ेे गए चोरों ने अपने नाम गुलफान निवासी हसमत नगर थाना रामगढ़ व फैजान थाना रामगढ़ बताए। इनके कब्जे से चोरी की छह बाइकों को बरामद किया गया है।
चोरों के कब्जे से बरामद की गई बाइकों के बारे में पता किया जा रहा है कि यह बाइक किन-किन क्षेत्रों से चोरों द्वारा चोरी की गई थी। पकड़े गए चोरों के खिलाफ दक्षिण थाने में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।