{"_id":"64395e081da8915f9700d058","slug":"two-accused-seen-waving-illegal-weapons-on-social-media-arrested-firozabad-news-c-25-1-124628-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते दिखे दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते दिखे दो अभियुक्त गिरफ्तार
Fri, 14 Apr 2023 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते दिखे दो अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर अवैध असलाह लहराने वाले दो अभियुक्तों को थाना लाइनपार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया था।
11 अप्रैल को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। फोटो व वीडियो में दो लोग अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आए थे। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर थाना लाइनपार पुलिस ने दो लोगों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से दोनों की गिरफ्तारी में जुटी थी। शुक्रवार को थाना पुलिस ने साधन सहकारी समिति के समीप से वांछित अभियुक्तों अवधेश उर्फ पंकज निवासी गुदाऊं थाना लाइनपार और रामअवतार निवासी वाजिदपुर-कुतुकपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। संवाद
चेक बाउंस के मामले में आरोपी को भेजा जेल
फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने चेक बाउंस और धोखाधड़ी में वांछित विवेकानंद जैन निवासी रानी नगर वसंत विहार मंडी समिति के पास को जेल भेजा है। उत्तर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। संंवाद