फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla Srinagar Ramlila case hearing will be held in Supreme Court

UP: अब श्रीनगर रामलीला मामले में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ की गई अपील

Wed, 24 Sep 2025 11:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 11:30 PM IST
सार

बैठक आयोजित कर सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि अगर सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो रामलीला आगे नहीं की जाएगी। यह रामलीला तब तक नहीं होगी जब तक बरसों से चले आ रहे स्थान पर रामलीला की अनुमति नहीं मिल जाती।

विज्ञापन
tundla Srinagar Ramlila case hearing will be held in Supreme Court
बैठक करते रामलीला महोत्सव के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनगर रामलीला महोत्सव के स्थान से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार यानी कल का दिन तय किया है। कोर्ट ने इस मामले को लोगों की आस्था और रामलीला से जुड़ा हुआ बताते हुए याचिका पर तुरंत सुनवाई का फैसला लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ में श्रीनगर रामलीला महोत्सव कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिलती है तो इस बार की रामलीला का आगे मंचन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के संवाले प्रसाद रोड निवासी प्रदीप राना ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर परिषदीय विद्यालय प्रांगण में हो रही रामलीला से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने का हवाला दिया था। इस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए आयोजन को बंद करने के आदेश जारी किए थे, कोर्ट के आदेश के बाद एसडीएम अंकित वर्मा, सीओ अमरीश कुमार ने सोमवार देर रात मौके पर पहुंचकर आठ दशक पुरानी प्रसिद्ध श्रीनगर रामलीला का मंचन बंद कर दिया था। इसको लेकर रामलीला महोत्सव के पदाधिकारी डीएम रमेश रंजन से मिले थे, यहां डीएम के अन्य स्थान पर रामलीला कराए जाने के प्रस्ताव पर उन्होंने रामलीला मैदान के बाहर सत्यम पार्क में रामलीला करने कि बात को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


 

इधर रामलीला मैदान के बाहर सत्यम पार्क (जो मात्र फुटपाथ हैं) समुचित स्थान न होने एवं प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड होने के चलते आवागमन में लोगों को परेशानी होने व जाम लगने की स्थिति को देखते हुए कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यों व शहर की जनता ने रामलीला मैदान के बाहर मंचन करने से इन्कार कर दिया है। इसके साथ ही बैठक आयोजित कर सर्वसहमति ने निर्णय लिया हैं कि अगर सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो रामलीला आगे नहीं की जाएगी और यह रामलीला तब तक नहीं होगी जब तक बरसों से चले आ रहे स्थान पर रामलीला की अनुमति नहीं मिल जाती।

 

बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा हरेंद्र पाल सिंह परमार, संयोजक जयजीव पाराशर, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, महामंत्री रघु धाकरे, कोषाध्यक्ष अमित पाठक, लीला व्यास रामप्रिया शरण, राजीव दुबे, सत्येंद्र गुप्ता बबलू, मनोज परमार, हर्षवर्धन सिंह परमार, सुशील पोनिया आदि शमिल रहे।

श्रीराम की बरात जनकपुरी पहुंची, नहीं हुआ विवाह की लीला का मंचन
श्रीराम की बरात मंगलवार देर रात को जनकपुरी पहुंच गई। मगर बुधवार को माता सीता-राम के विवाह की लीला का मंचन नहीं हुआ। दरअसल, कमेटी ने आयोजन को फिलहाल बंद कर दिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed