{"_id":"5fa1a0788ebc3e9b99244d0d","slug":"tundla-by-election-firozabad-news-agr46648346","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का असर,सुबह से कम निकले वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला का रूधऊ मुस्तकिल में सूना पड़ा मतदान केन्द्र
- फोटो : TUNDLA
Link Copied
फिरोजाबाद/नारखी। टूंडला विधानसभा उपचुनाव के मतदान में कोरोना के कारण मतदाताओं में पहले जैसा उत्साह वोटरों में नहीं दिखा।
विज्ञापन
सुबह सात बजे भीकनपुर मेघपुर में कुछ मतदाता बूथ की ओर निकले तो कुछ विरोध करते दिखाई दिए। बुजुर्गों का तर्क था कि पहले बहिष्कार का निर्णय ले लिया था। गांव में सड़क नहीं बनीं। बहिष्कार करने वालों को यहां लोग समझाते दिखे। आठ बजे मोहम्मदपुर महलई बूथ पर एक दो वोटर ही दिखे। बीएलओ राधा शर्मा, कल्पना बॉथम मतदाता पर्ची बांटने के लिए स्कूल प्रांगण में बैठी रहीं। गांव वाले ने कहा कि कोरोना के कारण लाइन नहीं लगी। सुबह 8:30 बजे कपावली बूथ पर सन्नाटा था, आशा कार्यकर्ता एवं मतदान कार्मिकों को वोटर के आने का इंतजार था। 8:45 बजे भरतपुरा मतदान केंद्र को दो बूथ खाली थे। एजेंट बोले कोरोना का असर है। कम लोग आ रहे हैं। नगला अमान यादव बाहुल्य बूथ है। 8:55 बजे गौंछ मतदान केंद्र पर महिलाएं टोलियों के रूप में मतदान केंद्र पर जाती दिखाई दी। यहां पर कतार नहीं लगी दिखाई दी। 9:00 बजे नगला रामकुंवरि मतदान केंद्र पर पुरुषों के साथ महिलाओं की कतार लगी थी। मास्क का वितरण करने के साथ ही हाथों में पहनने के लिए ग्लब्स दिए जा रहे थे ताकि कोरोना से बचाव हो सके। 10:30 बजे जाटऊ मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। एक दो करके महिलाएं मतदान को आ रहीं थी। 9:50 बजे गांव नगला कूम में पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। 10:30 बजे जाखई मतदान केंद्र पर सन्नाटा था। ग्रामीण बोले कि मतदान करने सुबह लोग गए थे। अब खेत का कामकाज निपटाना है। 11.30 बजे शाहपुर जलेसर रोड के किनारे स्कूल प्रांगण में ने दो बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम थी। बुजुर्ग बोले एक साल के विधायक को क्या वोट डालें। दूसरे ने कहा अपना काम करना चाहिए जो चुना जाए अलग बात है। 12:30 बजे उसायनी केंद्र पर सन्नाटा था वहीं 1:30 बजे सलेमपुर नगला खार में बनें दो बूथों पर कतार लगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।