{"_id":"643060ad1292e9acdc0a79a8","slug":"tuberculosis-department-got-second-place-in-the-ranking-firozabad-news-c-25-1-117152-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रैंकिंग में क्षय रोग विभाग को प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रैंकिंग में क्षय रोग विभाग को प्रदेश में दूसरा स्थान
Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रैंकिंग में क्षय रोग विभाग को प्रदेश में दूसरा स्थान
फिरोजाबाद । वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्ति दिलाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। क्षय रोग विभाग को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेवार जारी की गई रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है, जबकि प्रथम स्थान बिजनौर जिले को मिला है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र ने क्षय रोग विभाग को बधाई दी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. बृजमोहन का कहना है कि टीबी मरीजों को नोटिफिकेशन, डीबीटी के माध्यम से भुगतान कराना, यूडीएसटी, एचआईवी, शुगर तथा टीबी की जांच कराना, एमडीआर रोगियों की विशेष जांच व उपचार देने के साथ मरीजों का निक्षय पोर्टल पर समय से अपडेशन आदि पर की गई नंबरिंग के आधार पर जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मनीष यादव ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक 320 निक्षय मित्रों ने 3908 मरीजों को गोद लेकर भावनात्मक सहयोग के साथ पोषण भी प्रदान किया है। वर्तमान में 3210 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं। संवाद