{"_id":"d89fd808429eafa8ba18a843d03994f6","slug":"ttsp-scam-many-contractors-dares-screws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीएसपी घोटाला : कई ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीएसपी घोटाला : कई ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 02 Feb 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
टीटीएसपी घोटाले के मामले में कई ठेकेदारों पर जल्द ही प्रशासन का शिकंजा कसने जा रहा है। टीटीएसपी से जुड़ी दर्जनों फाइलें ढूंढे नहीं मिल पा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन अभी आधे ठेकेदारों ने भी जवाब दाखिल नहीं किए हैं।
जलनिगम में टीटीएसपी घोटाले की जांच पूरी नहीं होने का नाम नहीं ले रही है। विभाग 752 में से 700 टीटीएसपी की सूची होने की बात तो कह रहा है, लेकिन सीडीओ कार्यालय को अभी तक केवल 652 की सूची मिल सकी है। डीएम के निर्देश पर जलनिगम द्वारा करोड़ों की लागत से लगाई गई 752 टीटीएसपी की जांच कराई जा रही है, लेकिन अभी तक 600 टीटीएसपी ही मौके पर लगे मिले हैं। सीडीओ द्वारा जलनिगम अफसरों के साथ ठेकेदारों से भी जवाब-तलब किया गया। इधर सूत्रों का कहना है कि टीटीएसपी में हुए घोटाले के संबंध में डीएम ने नोटिस भेजकर सभी ठेकेदारों से 26 जनवरी तक जवाब मांगा था, अभी तक आधे ठेकेदारों ने भी जवाब नहीं दिया। ऐसे ठेकेदारों पर जल्द ही जिला प्रशासन का शिकंजा कसा जाएगा।
अब तक लगी टीटीएसपी का भी होगा सत्यापन
जिला प्रशासन द्वारा जलनिगम द्वारा लगाई गई सभी टीटीएसपी का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि टीटीएसपी वास्तव में स्थापित कराई गई हैं अथवा कागजों पर ही लगा दी हैं।