फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   TTE arrenst froad

टिकट चेक कर वसूली कर रहा फर्जी टीटीई पकड़ा

Sat, 11 Jan 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
TTE arrenst froad
फिरोजाबाद। टूंडला जीआरपी में पकड़ा गया फर्जी टीटीई। - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर शुक्रवार रात कालका मेल में रेलयात्रियों की टिकट चेक कर रहे एक फर्जी टीटीई को अवैध वसूली करते हुए पकड़ लिया। टीटीई ने ट्रेन में चल रहे पुलिस स्क्वॉड को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। स्क्वैड ने पकड़े युवक को जीआरपी टूंडला के हवाले कर किया। जहां से घटनास्थल इटावा होने पर उसे जीआरपी इटावा के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार शाम करीब सात बजे का है। हावड़ा से चलकर कालका जा रही 12311 कालका मेल इटावा से निकलकर जसवंत नगर स्टेशन के निकट पहुंची थी। इस बीच ट्रेन के आरक्षित कोच में टूंडला हेडक्वार्टर के टीटीई राजेश कुमार ने उसी कोच में एक युवक को टीटीई बनकर टिकट चेक करते देखा तो चौंक गए। वह यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर वह उलटा उन्हें हड़काने लगा। विभाग को अवगत कराते हुए ट्रेन में चल रहे पुलिस स्क्वैड को बुलाने पर युवक कोच के शौचालय में घुस गया। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकालकर जानकारी की तो कोच में कई यात्रियों ने युवक द्वारा रुपये लेने की बात स्वीकार की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गिर्राज सिंह पुत्र दधिबल सिंह निवासी गांव बुढाईच थाना जलेसर रोड, हाथरस बताया है। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। टीटीई राजेश कुमार ने पकड़े गए फर्जी टीटीई के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका मेल में टीटीई ने एक युवक को अवैध रूप से टिकट चेक करते हुए पकड़ा है। घटनास्थल इटावा क्षेत्र होने पर मामले को इटावा जीआरपी को स्थानांरित कर दिया है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपी को भी इटावा जीआरपी के हवाले कर दिया है। - एसके पौनियां, थाना प्रभारी-जीआरपी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed