फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   truck overturned on grandfather and grandson and bike collided with divider In Firozabad four died one injured

UP News: घर के बाहर सो रहे दादा-पौत्र पर पलटा ट्रक, डिवाइडर से टकराई बाइक; चार की मौत... एक घायल

Sat, 13 Jul 2024 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 09:40 PM IST
सार

सुहागनगरी में घर के बाहर सो रहे दादा-पौत्र पर ट्रक पलट गया। वहीं एक बाइक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। 

विज्ञापन
truck overturned on grandfather and grandson and bike collided with divider In Firozabad four died one injured
आदित्य और जगदीश की फाइल फोटो, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की देर रात घर के बाहर सो रहे दादा-पौत्र पर ट्रक पलट गया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना रजावली क्षेत्र में टूंडला से एटा की ओर की जा रहा प्याज से भरा ट्रक गांव पहाड़पुर के पास आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मारने के बाद पलट गया। इससे घर के बाहर सड़क किनारे पर चारपाई पर सो रहे दादा और पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हुआ है। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। शुक्रवार रात करीब 2 बजे एक ट्रक टूंडला से एटा की तरफ जा रहा था। ट्रक में प्याज भरी हुई थी। 

विज्ञापन

थाना रजावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे में घर के बाहर सो रहे जगदीश (60), आदित्य (17) की दबकर मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक राजा निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना दक्षिण घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को उठवाया। जब तक दोनों की जान जा चुकी थी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर ट्रक व चालक के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक थाने भेजकर चालक की तलाश कराई जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए हैं।
 
विज्ञापन

इंटर का छात्र था पौत्र, बाबा की करता था देखभाल

परिजन ने बताया कि मृतक आदित्य इंटर का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ खेती में भी सहयोग करता था। साथ ही अपने बाबा की देखभाल भी करता था। शुक्रवार रात खाना खाने और टहलने के बाद घर के बाहर ही बाबा के साथ सो गया था।
 

तीन घंटे की मशक्कत, तब शव निकले बाहर

शुक्रवार रात रजावली के गांव पहाड़पुर पर प्याज से भरा ट्रक बाबा और पौत्र के ऊपर पलट गया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। तब दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। दोनों शव देखकर परिजन की चीखें निकल गई। महिलाएं काफी देर तक विलाप करती रहीं।
 

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक मौत... साथी घायल

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक शनिवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक फुफेरी बहन के शादी समारोह से वापस लौट रहे।
 

थाना मक्खनपुर के गांव साढूपुर निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार अपने चचेरे भाई श्याम सिंह के साथ शुक्रवार को अपाचे बाइक से हाथरस के गांव बरई निवासी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह 11 बजे वह दोनों भाई बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार बाइक फिरोजाबाद रोड स्थित हजरतपुर फैक्टरी के सामने पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही पीछे बैठे श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

हादसे की सूचना पर राजा का ताल चौकी प्रभारी प्रवीन मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने एक युवक की मौत हुई है। दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे की तहरीर नहीं मिली है।
 

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

थाना नारखी क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। इसकी शिनाख्त दोपहर में परिजन ने की है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि सुबह के समय त्रिलोकपुर डेरा बंजारा के पास एक युवक का शव मिला था। जिनके परिजन ने दोपहर में उसकी पहचान नगला कूम निवासी श्याम मुकेश (20) के रूप में हुई है। उसकी मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed