फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck collides with loader vehicle on expressway, three injured

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर लोडर वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 16 Nov 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with loader vehicle on expressway, three injured
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
-लोडर वाहन से बिहार से गुड़गांव जा रहे थे तीनों
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। गुड़गांव जा रहे लोडर वाहन में एक ट्रक ने एक्सप्रेस-वे पर टक्कर मार दी। इस घटना में लोडर वाहन में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।


शनिवार को एक लोडर वाहन में सवार तीन लोग बिहार से गुड़गांव जा रहे थे। लोडर वाहन को वेदानंद मंडल (37) चला रहा था। उसके साथ काम करने वाला साथी नंदलाल (36) और कृष्णमोहन (35) वर्ष निवासीगण जिवाह थाना छेतापुर जिला सोपाल, बिहार साथ में थे। लोडर वाहन रात 1ः30 बजे करीब एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किमी. संख्या 53 के समीप पहुंचा। तभी अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर वाहन में साइड से टक्कर मार दी। इस घटना में लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने घटना में चोटिल हुए तीनों लोगों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों चोटिल गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। थाने पर इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed