फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trse people trickled into the freezing water

कड़ाके की सर्दी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trse people trickled into the freezing water
पेयजल संकट

विज्ञापन
नलकूप खराब होने के कारण रविवार को दक्षिण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया गया है। टंकी खाली रहने से बच्चों से लेकर महिला-पुरुष सर्दी के मौसम में पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
दक्षिण क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट के निदान के लिए नगर निगम द्वारा छारबाग में चार डीप बोर नलकूप लगवाए गए हैं। इन नलकूपों से दक्षिण क्षेत्र की गढ़ैया टंकी और आगरा गेट भरी जाती है। शनिवार रात चार में से तीन डीपबोर नलकूप खराब हो गए, जिससे गढ़ैया टंकी भरी नहीं जा सकी। ऐसे में शनिवार सुबह दक्षिण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। पानी के लिए भटकते हुए बड़ी संख्या में लोग गढ़ैया टंकी पर पहुंचे, तो आपरेटर ने बताया कि छारबाग में नलकूप खराब होने के कारण टंकी नहीं भरी गई है। ऐसे में पानी नहीं आ सकेगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। घरों में पेयजल आपूर्ति न पहुंचने पर टंकी के निकट रखी छोटी टंकी से पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे बच्चे, महिला-पुरुष हाथों में खाली बर्तन लेकर पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


बाक्स--
इन क्षेत्रों में नहीं पहुंचा पानी
छारबाग में नलकूप खराब होने के कारण दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ैया, जोशियान, छोटी छपैटी, बड़ी छपैटी, कोटला मोहल्ला, कोटला पजाबा, नई बस्ती, कटरा सुनारान, कटरा पठानान, जूता वाली गली, बजरिया, गल्ला मंडी, चंद्रवार गेट, टीला मोहल्ला में पेयजल संकट से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप खराब होने के कारण दिनभर नहीं चले टैंकर
आसफाबाद चौराहे के निकट लगा नलकूप भी शनिवार को खराब हो गया। इसी नलकूप से शहर में आपूर्ति होने वाले टैंकर भरे जाते हैं। नलकूप खराब होने के कारण रविवार को टैंकरों से भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट से लोग दिनभर परेशान रहे।


शहर में छारबाग, आसफाबाद और ऐलान में खराब नलकूपों को ठीक करने का कार्य चल रहा है। शाम तक सभी नलकूप ठीक कराए जाएंगे। नलकूप ठीक होने पर सुबह जनता को सुचारु पेयजल आपूर्ति मिलेगी।
एमए हक
सहायक अभियंता-जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed