फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by the waterlogging on the road in Nagau, the villagers protested

Firozabad News: नागऊ में रास्ते पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Jul 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the waterlogging on the road in Nagau, the villagers protested
टूंडला। बरसात का मौसम आते ही जगह-जगह जलभराव की समस्या हो रही है। शिकायतों के बावजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग परेशान हैं। ऐसे ही गांव नागऊ में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नागऊ तहसील फिरोजाबाद में आता है। राजा का ताल पुलिस चौकी के पास से गांव के लिए गया कच्चा रास्ता जलभराव होने से दलदल में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से अब तक इस कच्चे मार्ग को पक्का नहीं कराया गया है, जबकि इस कच्चे रास्ते से ग्रामीण नागऊ के अलावा गांव उलाऊ, अकबरपुर के साथ ही हिरनगांव रेलवे स्टेशन व आसपास के गांवों को आते जाते हैं।
विज्ञापन


गांव के इस मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को अवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार सुबह जलभराव होने से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट हो गए। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वाले में हरीशंकर, साधू सिंह, ब्रजेश कुमार, भूरी सिंह, विवेक कुमार, अमित कुमार आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed