फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by harassment of in-laws, youth commits suicide by hanging

ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Wed, 20 Oct 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment of in-laws, youth commits suicide by hanging
फिरोजाबाद। ससुरालीजनों के उत्पीड़न के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि ससुरालीजन उसके बेटे को परेशान कर रहे थे, इससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मोहल्ला बल्देवनगर रहना रोड निवासी नीरज (28) का विवाह आठ वर्ष पूर्व आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव रायवा निवासी बबली के साथ हुआ था। नीरज के चार पुत्री हैं। एक पुत्री को नीरज की पत्नी बबली ने अपने रिश्तेदार को गोद दे दिया था। नीरज और बबली के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। जिससे वह मानसिक रुप से परेशान भी रहता था। मंगलवार रात नीरज ने कमरे में साड़ी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार को सुबह हो सकी। परिजन नीरज को अस्पताल लेकर आए थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक नीरज के पिता लाखन सिंह द्वारा दक्षिण थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नीरज की पत्नी बबली का व्यवहार अपने पति के प्रति ठीक नहीं था। 16 अक्तूबर को बबली ने अपने पिता राजेंद्र, भाई मलिखान को बुला लिया और नीरज पर उल्टे सीधे आरोप लगाकर अपने मायके चली गई। 17 अक्तूबर को नीरज अपनी ससुराल रायवा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर ससुर राजेंद्र, साले मलिखान व बबली और उसकी मां ने मिलकर नीरज के साथ मारपीट की और पुलिस को बुलाकर नीरज को बंद करा दिया। 18 अक्तूबर को मलिखान द्वारा फोन पर सूचना दी कि अपने लड़के को छुड़ा ले जाओ। पीड़ित अपने पुत्र को छुड़ाकर लाया। तभी से नीरज काफी परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने मंगलवार देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें मृतक की पत्नी बबली, सास, ससुर और साले का नाम है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

मृतक के पास से मिला सुसाइडनोट
दक्षिण थाना पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइडनोट भी बरामद किया है। जिसमें लिखा है। बबली मुझे माफ करना। मैंने मिलने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed