फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trola trampled two bike riders, one died

Firozabad News: ट्रॉला ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trola trampled two bike riders, one died
टूंडला। आगरा की ओर जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को ट्रॉला ने रौंद दिया। हादसे में सड़क पर गिरे एक युवक की ट्रॉला से कुचलने मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव टाडा निवासी अपने साथी महेश के साथ फिरोजाबाद से आगरा बुलेट से जा रहे थे। दोनों हेलमेट भी लगाए हुए थे। शाम साढ़े छह बजे करीब जैसे ही वे टूंडला में हाईवे पर रीजेंसी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रॉला ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछै बैठा साथी महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे में मृतक का हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा तथा उसका सिर ट्रोला के नीचे आने की वजह से बुरी तरह कुचल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महेश को जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। चालक ट्रॉला को मौके पर छोड़कर भाग गया। थाना प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है। साथी गंभीर रूप से घायल है। ट्रॉला चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed