फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tribute to the martyrs of Labhua State General conference will be held on 23rd March

Firozabad News: लभौआ स्टेट के शहीदों को श्रद्धांजलि देने को 23 मार्च को होगा महासम्मेलन

Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs of Labhua State General conference will be held on 23rd March
फिरोजाबाद। आजादी के प्रथम युद्ध 1857 में शहीद हुए लभौआ के शहीदों को श्रद्धांजलि देने को जादौन राजपूत महासम्मेलन का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। मुख्य अतिथि अनंत श्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज, महाराजा कृष्णपाल सिंह एवं रानी साहिबा करौली स्टेट राजस्थान होंगे। अध्यक्षता प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह जादौन ने लभौआ स्टेट राज परिवार के वंशज एवं देव वेटलैंड एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के स्वामी आरके देवेंद्र सिंह झाला, राणा निर्मल सिंह, राणा निधीश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह बैस, राजेश सिंह चौहान, इंद्रदीप तोमर, विष्णु चौहान, सुरजीत सिंह राजावत, अंकुर चौहान की उपस्थित में योजना तैयार की। इसके साथ शक्ति माता मंदिर के दर्शन किए। लभौआ स्टेट के राजा धर्मजीत सिंह ने 1857 की क्रांति में 5000 सैनिकों के साथ युद्ध में भाग लिया था। सभी वीरगति को प्राप्त हुए थे। लभौआ स्टेट के वंशजों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed