फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Treatment of 35 newborns in 14 bed capacity SNCU

14 पलंग की क्षमता वाले एसएनसीयू में 35 नवजात शिशुओं का चल रहा इलाज

Tue, 28 Sep 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 35 newborns in 14 bed capacity SNCU
फिरोजाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए बच्चों के इलाज के लिए जिले में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अत्याधुनिक मशीनें भी मंगाई जा रही हैं। मगर, कमजोर नवजात शिशुओं को पैदा होने के बाद से ही स्वस्थ्य होने के लिए संघर्ष कराना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में संचालित एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में इन दिनों बेड की कमी है। इस कारण एक बेड पर दो से तीन नवजातों का इलाज किया जा रहा है। 14 बेड के एसएनसीयू वार्ड में वर्तमान समय में 35 नवजात का इलाज चल रहा है। जगह न होने के कारण कई तीमारदार निजी अस्पतालों में बच्चों का इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए तमाम सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं लेकिन नवजात शिशुओं को इलाज के लिए तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि नवजातों की संख्या बढ़ी तो अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।एसएनसीयू में भर्ती नवजात बच्चों को बारी-बारी से मां के पास दूध पिलाने के लिए भेज दिया जाता है। उस बच्चे का पलंग कुछ समय खाली होने पर दूसरे बच्चों को भर्ती कर दिया जाता है। यह क्रम दिन-रात चलता रहता है। एसएमएनसी में यह समस्या अक्सर बनी रहती है। चिकित्सकों का कहना है कि यहां बेडों की संख्या बढ़ाना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

24 घंटे में सिर्फ एक ही डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक कमी पहले से ही है। डेंगू और वायरल के प्रकोप में तो बाहर से चिकित्सक बुलाने पड़े हैं। ऐसे में एसएनसीयू में तैनात जेआर और अन्य चिकित्सक की ड्यूटी हटाकर सौ शैय्या अस्पताल में लगा दी गई है। ऐसे में 24 घंटे में सिर्फ एक ही डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं। स्टाफ नर्स पर ही बच्चों का दारोमदार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इस समय नवजात शिशुओं की संख्या एसएनसीयू में बढ़ गई है। इनके इलाज को लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से गंभीर है। शिशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंतजाम और करने के लिए पत्राचार करेंगे।
डॉ. एलके गुप्ता, बाल रोग विभागध्यक्ष मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed