{"_id":"6a20721598a7e7b3cd0c3b5f","slug":"transport-operators-demanded-a-15-fare-hike-and-met-the-mla-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-176402-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रांसपोर्ट संचालकों ने उठाई 15 फीसदी भाड़ा बढ़ाने की मांग, विधायक से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रांसपोर्ट संचालकों ने उठाई 15 फीसदी भाड़ा बढ़ाने की मांग, विधायक से की मुलाकात
Wed, 03 Jun 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 15 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को आयोजित की बैठक। स्रोत स्वयं
- फोटो : चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 15 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को आयोजित की बैठक। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और संचालन खर्चों से परेशान फिरोजाबाद चूड़ी ट्रांसपोर्ट ऑल इंडिया एसोसिएशन ने बुधवार को बाईपास रोड स्थित होटल शिवम में बैठक कर भाड़े में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भाड़ा नहीं बढ़ा, तो घाटे के कारण कारोबार ठप हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि ईंधन के दामों में करीब साढ़े सात रुपये तक की वृद्धि, टोल-रोड टैक्स और मेंटेनेंस बढ़ने के बावजूद बाहरी व्यापारी भाड़ा बढ़ाने को तैयार नहीं हैं, जिससे प्रति चक्कर तीन से चार हजार रुपये का घाटा हो रहा है। इसके अलावा पूर्वी यूपी में वाहनों को सीमित डीजल मिलने और शहर में नो-एंट्री व्यवस्था से भी काम प्रभावित हो रहा है। संगठन ने प्रशासन से दिन में नो-एंट्री में आंशिक छूट देने की मांग की है।
बैठक में मुख्य रूप से सरफराज अहमद, राहुल कुमार, जीशान हुसैन, राजू, लतीफ, नदीम, नारायण प्रभात, कपिल गोयल, चिंटू शर्मा, मनोज गोयल, सुधीर टेलन और सुनील अग्रवाल समेत दर्जनों संचालक मौजूद रहे। बाद में, संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक मनीष असीजा से मिला और उन्हें अपनी आर्थिक व नो-एंट्री से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक मनीष असीजा ने ट्रांसपोर्टर्स की चिंताओं को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि वे शासन और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इसका उचित समाधान कराएंगे।