{"_id":"9101e965a4828ebbfd4c314ed2fae918","slug":"trains-were-running-late-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से चल रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से चल रही ट्रेनें
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते ट्रेनों का बिगड़ा संचालन शनिवार को भी पटरी पर नहीं आया। ट्रेनें घंटाें विलंब से चलीं। रेल प्रशासन ने चालकों को फाग स्पीड में ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार अल सुबह पडे़ घने कोहरे से ट्रेनें लेट हुईं तो यह सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। कोहरे के कारण ट्रेनें तीन से सात घटें तक देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान हैं। कई ट्रेनें कोहरे के चलते रेल प्रशासन पहले ही रद्द कर चुका है लेकिन जानकारी के अभाव में यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं। अन्य ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के चलते उनका सफर मुश्किल भरा हो रहा है। रेल प्रशासन ने बताया कि सर्दी व कोहरे में ट्रेनों के लेट चलने की समस्या अभी कुछ दिन और रह सकती है। शनिवार को अप व डाउन की कुछ ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से सात घंटे देरी से चल रहीं हैं।
फेर कम करने से हुईं रद्द
शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाली जोगवनी एक्सप्रेस, कालका मेल, इंटरसिटी एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस व लिक्ष्वी एक्सप्रेस को रद्द रखा। वहीं डाउन में वैशाली एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, गोरखधाम, नई दिल्ली-मरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रद्द रहीं।