{"_id":"6942bb9c76ff2e12b00d53c2","slug":"trains-were-delayed-by-16-hours-and-passed-on-time-in-the-down-direction-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-163241-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 16 घंटे देरी से चलीं ट्रेनें, डाउन में समय से गुजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 16 घंटे देरी से चलीं ट्रेनें, डाउन में समय से गुजरी
Wed, 17 Dec 2025 07:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- डाउन में रद्द रही गरीब रथ एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। दो दिन कोहरा पड़ने के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। पूर्वांचल में कोहरे के चलते दो से नौ घंटे देरी से चलीं। वहीं, यहां मौसम साफ होने पर डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनें सरपट दौड़ी। किंतु अप की ट्रेनें दो से 16 घंटे की देरी से चलीं। देरी से चल रही करीब रथ एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। ट्रेनों के लेट चलने से रेलयात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
पूर्वांचल में घने कोहरे के चलते ट्रेनें अपने समय से काफी विलंब से चल रही हैं। आलम यह है रात्रि की ट्रेनें अगले दिन सुबह तक पहुंच रही हैं। रेलयात्रियों को गलन भरी सर्दी में घंटों स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा हैं। वहीं, आगरा, अलीगढ़ जाने वाले विद्यार्थी व नौकरी पेशा लोग परेशान रहे। उन्हें सड़क मार्ग का रूख करना पड़ रहा है।
बुधवार को अप की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार टर्मिनल 16 घंटे, भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक ढाई घंटे, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से टूंडला पहुंची। वहीं, काफी विलंब से चल रही गरीब रथ को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया।