{"_id":"65bb8d764d81ec09eb0187c5","slug":"trains-reached-tundla-station-late-by-eight-hours-railway-administration-canceled-seven-trains-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टूंडला स्टेशन पर आठ घंटे तक देरी से पहुंची ट्रेनें, रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों को किया रद्द; देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टूंडला स्टेशन पर आठ घंटे तक देरी से पहुंची ट्रेनें, रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों को किया रद्द; देखें सूची
Thu, 01 Feb 2024 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Feb 2024 06:03 PM IST
सार
फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें आठ घंटे तक देरी से पहुंची। रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों को रद्द किया है। आगे पढ़ें और जानें कौन कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन
- फोटो : TUNDLA
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मौसम साफ होने से ट्रेनों की लेट लतीफी में थोड़ा बदलाव तो आया है। लेकिन कई ट्रेनें अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ कीं। ऐसी ही सात ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दी हैं। वहीं 15 से 16 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें आधे समय पर आ गई हैं। हालांकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलीं। इससे रेलयात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से पहुंची। वहीं ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रेल प्रशासन ने सात ट्रेनों को रद्द कर दिया। रेल प्रशासन ने देरी से चलने वाली अप की महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस, इटावा-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर व डाउन की सियालदह सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस, आगरा कैंट-टूंडला मेमू पैसेंजर, आगरा कैंट-इटावा मेमू पैसेंजर को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं अप की संगम एक्सप्रेस छह घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे, भुवनेश्वर सुपरफ़ास्ट सात घंटे, फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे, गांधीधाम एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची। वहीं डाउन की आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, प्रताप एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन