{"_id":"5798bf2f4f1c1b6d4521e1cc","slug":"training-is-only-possible-community-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालीम से ही संभव है समुदाय का भला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालीम से ही संभव है समुदाय का भला
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी का आयोजन किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक शिक्षा व सहभागिता सुझाव सम्मेलन बुधवार को पालीवाल हॉल में हुआ। इसमें वक्ताओं ने समाज की तरक्की पर अपने विचार रखे। ऊंची तालीम से ही तरक्की होने की बात कही।
पालीवाल हॉल में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक फैजुर्रहमान ने कहा कि मुस्लिम समाज के युवा तालीम लेने लगेंगे, तो सरकारी नौकरियों में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। बताया कि मदरसों में बेहतर तालीम के लिए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों के वजीफा का जिम्मा सेंट्रल गर्वमेंट ने लिया है। अल्पसंख्यक कल्याण के विशेष सचिव शफकत कमाल ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं ऐसे आयोजनों से भी फर्क पड़ेगा। अल्पसंख्यक कमेटी के को-आर्डीनेटर जफरुल इस्लाम, सदस्य डॉ जफर इस्लाम ने कहा कि सरकार मुस्लिम समाज की शिक्षा में सहभागिता को बढ़ाने में लगी है। तमाम योजनाएं हैं, युवा उनका लाभ लें। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल, अधिवक्ता वसीमुद्दीन, हाजी हसन अंसारी, असलम भोला, डॉ जफर आलम, हनीफ खाकसार, आलम मुस्तफा याकूबी आदि लोग मौजूद रहे।
मेधावियों को किया सम्मानित
सम्मेलन के दौरान मुस्लिम समाज के मेधावी बच्चों हिरा नाज, मोसिम, फाइका ग्याज, बेबी रुखसार, लुबाना आरिफ, इफ्तिकार को सम्मानित किया गया। इन्होंने नेट परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की है।