फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Train delays continue, six canceled

Firozabad News: ट्रेनों की लेट लतीफी जारी, छह रद्द

Tue, 30 Jan 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Train delays continue, six canceled
टूंडला। पिछले तीन दिनों से मौसम साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। सोमवार को भी ट्रेनें 14 घंटे देरी से चलीं। छह ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। सर्द हवाओं के बीच गलल भरी सर्दी में रेलयात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने रविवार को काफी विलंब से चल रहीं अप की नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस, इटावा-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर तथा डाउन की महानंदा एक्सप्रेस, आगरा कैंट-इटावा मेमू पैसेंजर, आगरा कैंट-टूंडला मेमू पैसेंजर को रद्द कर दिया। वहीं अप की संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे, भुवनेश्वर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे, महानंदा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस छह घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस सात घंटे, मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, जोधपूर एक्सप्रेस तीन घंटे, आगराफोर्ट इंटरसिटी पांच घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

डाउन की सूबेदारगंज सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ इंटरसिटी साढ़े नौ घंटे, हावड़ा सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, मुरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed