फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trailer laden with iron rods looted from Shikohabad, three arrested, 11 looking for

शिकोहाबाद से लोहे की सरियों से लदा ट्रेलर लूटा, तीन गिरफ्तार, 11 की तलाश

Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trailer laden with iron rods looted from Shikohabad, three arrested, 11 looking for
फिरोजाबाद/फरिहा। लोहे की सरिया लेकर विशाखापट्टनम से शिकोहाबाद होते हुए मेरठ जा रहे 22 चक्का ट्रेलर को बदमाश 13 अक्तूबर की रात को शिकोहाबाद फ्लाइओवर से लूट ले गए। लूट की इस घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया ट्रेलर और बदमाशों की कारों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि 13 अक्तूबर को गुड्डू यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह विशापट्टनम से 22 चक्का ट्रेलर जिस पर 42 टन 180 किलोग्राम सरिया लादकर मेरठ जा रहा था। शिकोहाबाद फ्लाईओवर पर रात करीब दो बजे पांच से सात बदमाशों ने ट्रेलर के आगे बिना नंबर की बोलेरो कार लगाकर रोककर असलहों के बल पर बंधक बनाकर ट्रेलर और सरिया लूट ले गए। तहरीर के आधार पर थाना फरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी जवाहरपुर थाना पिलुआ एटा, अनेक पाल उर्फ अनिल उर्फ अडंगा पुत्र मलखान सिंह निवासी दरिगापुर थाना पिलुआ एटा, रविश कुमार पुत्र गोरेलाल निवासी राजगढ़ थाना एका को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने असलाह और लूटा गया ट्रेलर सरियों सहित बरामद कर लिया। वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 13 अक्तूबर की रात अपने सात अन्य साथियों के साथ अखिलेश की बिना नंबर की बोलेरो तथा जायलो कार से राजकुमार पुत्र गजराज, राशिद अली, असलम, मुनीर उर्फ गुनाई, जाकिर उर्फ शमशाद, दुर्गपाल व बड़े मियां के साथ शिकोहाबाद लूट के उद्देश्य से शिकोहाबाद आए थे। इसी बीच लोहे की सरिया लेकर आ रहे 22 चक्का ट्रेलर को लूटने की योजना बना ली। वाहनों से ट्रक को ओवर टेक कर ट्रक लूट लिया। गांव चनौरा के समीप ट्रक ड्राइविंग को कार में बैठा लिया। ट्रक ड्राइवर को अखिलेश अपने साथियों के साथ अपने घर ले गया। यहां खंडहर पड़े मकान में चारपाई पर लेटाकर हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। सभी लोग ट्रक और उसमें लदी लोहे की सरिया बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed