{"_id":"682f55d96ae63ac35e0e34fc","slug":"tragic-accident-on-expressway-bike-collided-with-divider-mother-died-in-accident-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा...डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में मां की मौत; बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा...डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में मां की मौत; बेटा घायल
Thu, 22 May 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 May 2025 10:20 PM IST
सार
अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक के गिरने से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
road accident demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक्सप्रेस-वे से होते हुए मैनपुरी से आगरा जा रहे बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के कुछ समय बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। बेटे का उपचार मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में चल रहा है।
जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत छोटा कनऊपुर निवासी अंकित (19) बुधवार को अपनी मां सुमन देवी (34) को लेकर एक्सप्रेस-वे से होते हुए बाइक द्वारा मैनपुरी से आगरा जा रहा था। बाइक सवार मां-बेटे जब थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किमी संख्या 54 के समीप पहुंचे।
तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक के गिरने से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अंकित गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने घायलों के परिजन को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम एवं घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।