फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic system collapsed on Dhanteras

धनतेरस पर यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त

Wed, 03 Nov 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed on Dhanteras
रफ़रोजाबाद ! मंगल बाजार में खरीददारी की भीड़ होने के दौरान सर्विस रोड पर लगा जाम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यातायात माह के शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार को धनतेरस के कारण शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण शहर में घंटों तक जाम लगा रहा। जाम के कारण खरीदारी के लिए दूरदराज से आए लोग जाम में घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

त्योहार पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कड़े इंतजाम का दावा किया गया था। हालांकि सोमवार से शुरू हुआ यातायात माह के दूसरे दिन मंगलवार को यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर के आंतरिक और प्रमुख बाजारों सदर बाजार, स्टेशन रोड, सर्कुलर रोड, बडे़ हनुमान मंदिर मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

शहर में मंगल बाजार लगाने के कारण दोपहर तकरीबन एक बजे कोटला चुंगी से लेकर जैन मंदिर चौराहे तक सर्विस रोड पर जाम लग गई। इस जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे। इस दौरान क्लब चौराहा एवं कोटला चुंगी पर तैनात यातायात और नागरिक पुलिस के जवान असहाय नजर आए। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि धनतेरस के कारण बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग निकले थे। इसके साथ ही मंगल बाजार में भी भीड़ जुटी थी। ऐसे में शहर में जाम की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खरीदारी को आईं महिलाएं दिखीं परेशान
मंगलवार बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची महिलाओं को भी जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। पैदल चलने वालों की आवाजाही के कारण बाजार में फड़ लगाने वाले पथ विक्रेताओं को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed