{"_id":"653d549b2ceff80c80056ef9","slug":"traffic-signal-system-failed-rules-being-broken-in-front-of-traffic-police-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-8393-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था फेल, यातायात पुलिस के सामने ही टूट रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था फेल, यातायात पुलिस के सामने ही टूट रहे नियम
Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी यातायात नियमों के प्रति जनमानस जागरूक नहीं हो पा रहा है। आईटीएमएस सिस्टम प्रणाली लागू होने के बाद भी वाहन चालक बेखोफ नियम तोड़ रहे हैं।
शहर में ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था शोपी बनकर रह गई है। स्थिति यह है कि चौराहों पर लगी ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट जल रही थी और लोग अनदेखी करके निकल रहे थे। यह हाल शहर के हर चौराहे का है। आईटीएमएस सिस्टम प्रणाली लागू हाेने के बाद भी नियमों की अनदेखी की जा रही है। यातायात पुलिस सिर्फ चालान करने तक ही सीमित है। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
यहां हो रही नियमों की अनदेखीशहर के सुभाष चौराहे, सुहागनगर चौराहे, मीरा चौराहे, नगला बरी चौराहे, जाटवपुरी चौराहे, रसूलपुर तिराहे, आसफबाद चौराहे, सैलई चौराहे, बंबा चौराहे, ककरऊ कोठी चौराहे, कोटला चुंगी चौराहे, क्लब चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था है। इन चौराहों पर नियम तोड़े जाते हैं।
विज्ञापन
मनमाने ढंग से हो रहा ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन
शहर भर में ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन मनमाने ढंग से किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना बनाकर इनके रूट भी तय किए थे, लेकिन कुछ दिन की सख्ती के बाद फिर मनमानी शुरू हो गई।
चार माह में बदले तीन प्रभारी, नहीं सुधरे हालात
जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने चार महीने में तीन प्रभारी बदल दिए। उसके बाद भी व्यवस्था सुदृढ नहीं हो सकी। निरीक्षक आजाद पाल सिंह 20 जुलाई से 13 सितंबर, उपनिरीक्षक संजुल पांडेय 13 सितंबर से 28 अक्तूबर तक ही यातायात प्रभारी रह सके। अब एसएसपी ने थानाध्यक्ष जसराना महेश सिंह यादव को यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
चौराहों पर नियमों को तोड़ने वाले 500 से 600 लोगों के चालान आईटीएमएस के जरिए किए जा रहे हैं। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन कराए जाने के लिए निर्देशित भी किया जाएगा।
-हीरालाल कनौजिया, सीओ यातायात