{"_id":"69580d64c40a406e710a9bfe","slug":"traffic-rules-are-ignored-even-during-road-safety-month-firozabad-news-c-169-1-mt11005-164352-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क सुरक्षा माह में भी यातायात के नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क सुरक्षा माह में भी यातायात के नियमों की अनदेखी
Fri, 02 Jan 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौराहा से एक बाइक पर सवार तीन लोग और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा। संवाद
- फोटो : सुभाष चौराहा से एक बाइक पर सवार तीन लोग और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा। संवाद
फिरोजाबाद। प्रशासन ने जोर-शोर के साथ जिले में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत तो एक जनवरी से कर दी है, लेकिन आम जनता के बीच इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। सड़कों पर वाहन चालक बेखौफ होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठकर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। पूछने पर कोई न कोई बहाना बनाकर बच निकलने की कोशिश करते हैं। शहर के व्यस्ततम इलाकों में भी बाइक पर तीन-तीन सवारी बैठकर नियमों को ठेंगा दिखा रही हैं। ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाना भी बदस्तूर जारी है।
नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम धड़ाम
प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आदेश जारी किया था कि बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं दिया जाएगा। लेकिन जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर इस नियम की धज्जियां उड़ रही हैं। पंप संचालक बिना किसी हिचकिचाहट के बिना हेलमेट वाले चालकों को पेट्रोल दे रहे हैं। यह लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के दावों की भी पोल खोल रही है।
सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चार टीमों का इसके लिए गठन किया गया है। नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंप संचालकों को हिदायत है कि वह बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें।
विज्ञापन
- सुरेशचंद यादव, एआरटीओ