फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic policemen went to Ayodhya, there was jam everywhere

Firozabad News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी गए अयोध्या, हर ओर लगा जाम

Fri, 12 Jan 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Traffic policemen went to Ayodhya, there was jam everywhere
फिरोजाबाद। 20 जनवरी को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिले के 40 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अयोध्या में लगाई गई है। आदेश मिलने के बाद सभी पुलिसकर्मी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। इसका खामियाजा शुक्रवार को शहर की जनता को जाम के झाम से घंटो जूझकर भुगतना पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों ने शहर के प्रमुख तिराहे और चौराहे पर होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए, लेकिन जाम खुलवाने के स्थान पर वह मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। शुक्रवार शहर के प्रत्येक चौराहे पर शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ा। जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कोसते नजर आए। चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों के न होने के कारण टेंपो और ऑटो चालक भी अपनी मनमानी करते नजर आए। जाम लगने का प्रमुख कारण भी यही बने। यातायात पुलिस के अभाव में रोडवेज बस स्टैंड, गांधी पार्क चौराहा, कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, स्टेशन रोड, छिंगामल का बाग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। लोग स्वयं ही अपनी गाड़ियों से नीचे उतरे और वाहनों को इधर-उधर कराकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के कुछ देर बाद पुन: यही स्थिति हो गई।
विज्ञापन



समय के साथ भूल जाते हैं जिम्मेदारी
-जिले का चार्ज लेते समय पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अन्य समस्याओं की तरह जाम की समस्या को भी गंभीर बताते हैं। जल्द ही जाम की समस्या से निपटने के लिए योजना तैयार कर उसे अमलीजामा पहनाने का दावा भी करते हैं। कुछ दिन बाद वह स्वयं भूल जाते हैं कि वह जिले में आए थे तो उन्होंने जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का वायदा किया था। कुछ अधिकारियों ने जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया, लेकिन वह लागू होता इससे पहले ही उनका स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन



शहर में अतिक्रमण भी ज्यादा है। दुकानों का ज्यादातर सामान बाहर रखा रहता है। इससे भी यातायात व्यवस्था खराब हो रही है। अतिक्रमण हटवाया जाए तो कुछ निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज यादव, राहगीर


लोग सड़क पर जहां चाहे वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी होती है। वाहन को सड़क पर खड़ा करने के स्थान पर पार्किंग में या सड़क किनारे खड़ा करें ताकि अन्य वाहन चालक को परेशानी न हो।

-शिवम गुप्ता, राहगीर

-जिले से करीब 40 पुलिसकर्मी अयोध्या ड्यूटी पर गए हैं। थाना पुलिस का सहयोग लेकर यातायात व्यवस्था को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। -अंबरीश कुमार, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed