फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic month: 1185 challans issued, five vehicles seized

यातायात माह : 1185 का हुआ चालान, पांच वाहन सीज

Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic month: 1185 challans issued, five vehicles seized
जैन मंदिर तिराहे पर कार की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : जैन मंदिर तिराहे पर कार की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। संवाद
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का संदेश दिया गया। वहीं कुछ वाहन चालकों के पंपों पर चालान किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 1185 वाहनों के चालान कर वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

यातायात माह के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। बाइक सवारों से हेलमेट और कार चालकों से सीट बेल्ट पहनने की हिदायत दी। मंगलवार को टीएसआई महेश सिंह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ महावीर नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों के हेलमेट पहनकर आने की प्रशंसा की। बताया जाता है कि इस दौरान एक बाइक सवार का चालान किया गया। पंप स्टाफ को हेलमेट पहनकर न आने वाले बाइक सवारों को लेकर सख्त हिदायत दी गई। वहीं, विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान 1185 वाहनों के चालान करते हुए पांच वाहनों को सीज किया गया। टीएसआई महेश सिंह ने कहा कि अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed