{"_id":"8f602b135c2cae6869f76cdb9bb022f9","slug":"traders-took-to-the-street-to-protest-the-assessment-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वकर के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वकर के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला चौराहा बाजार एसोसिएशन द्वारा स्वकर निर्धारण योजना काले कानून के विरोध में रामलीला चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर नगर निगम का पुतला दहन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा पूरे शहर में स्वकर प्रणाली का विरोध किया जा रहा है, जगह-जगह पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके बाद भी जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। नगर निगम की मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
अध्यक्ष इनाम सिंह यादव ने कहा कि नगर निगम द्वारा जनता पर जबरन थोपे जा रहे स्वकर निर्धारण योजना को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महामंत्री नीरज कुमार, अंशुल जैन ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम अफसर कुंभकर्णी नींद से नहीं जागे तो सभी व्यापारी जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, राजेश अग्रवाल, राकेश कुमार, मुकेश, यादराम, चंद्रपाल सविता, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, गौरव, सत्यभान गुप्ता मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
स्वकर प्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर आयुक्त को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि जनता से जबरन टैक्स वसूली गई तो सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि जनता को निगम के मुताबिक कोई सुविधा देने से पहले इलाहाबाद, लखनऊ आगरा की तर्ज पर स्वकर लगाया जा रहा है, जबकि हमारा नगर निगम सी ग्रेड में आता है। धर्म सिंह एडवोकेट ने कहा कि सीवर लाइन चालू हुए बिना ही टैक्स वसूली शुरू की जा रही है। मोहन सिंह, पीके पाराशर, महेंद्र तैलंग, गौरव यादव, राजेंद्र वशिष्ठ, उमाकांत पचौरी, हाकिम सिंह पौनियां, बीएल उपाध्याय, सुरेश शर्मा मौजूद थे।