फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders take to the streets against inflation.

Firozabad News: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी

Mon, 06 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traders take to the streets against inflation.
महंगाई के विरोध में मुख्यालय पर पदयात्रा निकालते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा व अन्य। स्रोत स्वयं - फोटो : महंगाई के विरोध में मुख्यालय पर पदयात्रा निकालते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा व अन्य। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को व्यापारियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। हाईवे से लेकर डीएम कार्यालय तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पदयात्रा निकाली और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एसडीएम मुख्यालय सुदर्शन कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण आम जनता और व्यापारियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। ईंधन महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ गया है और दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होकर सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। संचालन स्वतंत्र गुप्ता ने किया। इस दौरान परशुराम गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव, मुनव्वर खान, आकाश जैन, मुन्नालाल गोला, अनिल गुप्ता अमीना और सुभाष यादव ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed