{"_id":"4f6a75ebdf207d8cf3e7e78951020794","slug":"traders-rally-roared-out-off-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने निकाली गर्जना रैली, आज बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने निकाली गर्जना रैली, आज बाजार बंद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन के साथ दोपहर में गर्जना रैली निकाली। वाहनों पर काले झंडे लगाकर निकाली गई रैली में विद्युत विभाग, नगर निगम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। व्यापारियों से 23 अगस्त को बाजार बंद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से घंटाघर चौराहे पर व्यापार मंडल के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दोपहर करीब दो बजे रामलीला चौराहे से संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं देश दीपक यादव के नेतृत्व में एक सैकड़ा दोपहिया वाहनों पर काले झंडों को लगाकर युवा व्यापारी पुलिस प्रशासन, विद्युत एवं निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए चल रहे थे। राष्ट्रीय मंत्री रवींद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में काफी व्यापारी नेता पैदल चल रहे थे। गर्जना रैली कोटला रोड, डाकखाना चौराहा, शिवाजी रोड होते हुए घंटाघर पर सभा में परिवर्तित हो गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष वेदप्रकाश पुष्प की अध्यक्षता में आयोजित सभा में रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि सत्ता में बैठे अफसरों को आम जनता एवं व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। तीन दिन धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कोई सुधि नहीं ली। आज समूचा बाजार को बंद रखकर अपनी ताकत, एकता का अहसास कराएंगे। आसिम खान व रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के मौसम में व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यदि अफसरों ने रवैया नहीं सुधारा तो वह रक्षाबंधन से पूर्व ही अपना बोरिया विस्तर बांध लें। व्यापारी आठ बजे घंटाघर चौराहे पर एकत्रित हों। संचालन कैलाश उपाध्याय ने किया। इस दौरान सुधीर वार्ष्णेय, अंशुल जैन, रामबाबू वार्ष्णेय, राजेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, सुशील जैन आदि मौजूद थे।
कई संगठनों ने किया बंद का समर्थन
व्यापार मंडल के बाजार बंद का इंडस्ट्रियल स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी, पेट्रोल पंप संचालक, द केमिस्ट एवं ड्रगिस्टि एसोसिएशन के देवेंद्र पचौरी, साइकिल डीलर्स के मनोहरलाल अरोरा, स्टील फर्नीचर विक्रेता संघ के डा. गजेंद्र विक्रम सिंह, होटल एंड मैरिज होम एसोसिएशन के अनिल गर्ग, फल मंडी समिति के सतीश सिंघानियां, मैन्यू फैक्चरिंग एसोसिएशन के राजेश राठौर, सर्राफा कमेटी के चंद्रभान गुप्ता, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के किशनलाल, फीरोजाबाद मैटलाइजिंग प्लांट के पंकज अग्रवाल, प्लास्टिक चूड़ी विक्रेता संघ के अशोक गुप्ता, गल्ला दाल मिल व्यापारी संघ के सुनील पैगोरिया, सप्लाई संघ के दीपक यादव, केमिकल डीलर्स के त्रिलोकीनाथ सेठी, टेंट एसोसिएशन के गौरीशंकर शर्मा, मोबाइल डीलर्स एसो. के आशीष कुमार सिंह, जलेसर रोड बाजार समिति के उमेश शर्मा, ट्रांसपोर्ट, बाजार समिति सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है।