{"_id":"696bcf235007f7bfdc036e22","slug":"traders-raised-the-demand-for-increasing-the-pension-and-registration-limit-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-165544-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: व्यापारियों ने उठाई पेंशन और पंजीयन सीमा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: व्यापारियों ने उठाई पेंशन और पंजीयन सीमा बढ़ाने की मांग
Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में व्यापारी संवाद में मौजूद व्यापारी,जीएसटी के अफसर। स्रोत विभाग
- फोटो : विकास भवन सभागार में व्यापारी संवाद में मौजूद व्यापारी,जीएसटी के अफसर। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। जीएसटी विभाग ने शनिवार को विकास भवन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया। अधिकारियों और उद्यमियों के बीच कर सुधारों पर चर्चा हुई। व्यापारियों को जीएसटी-2.0 के अंतर्गत हुए बदलावों की जानकारी दी गई। वहीं व्यापारिक संगठनों ने बिना वजह नोटिस जारी करने और उत्पीड़न रोकने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में उपायुक्त राज्यकर ब्रजेश कुमार ने पंजीयन प्रक्रिया, समय पर रिटर्न दाखिला और समाधान योजना के लाभ गिनाए। उपायुक्त अशित कुमार सिंह ने जीएसटी-2.0 के तहत हुए व्यवहारिक सुधारों के बारे में बताया, जिससे व्यापार सुगम हो सके। वहीं, सहायक आयुक्त राधा स्वामी मौर्य ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की बारीकियों से व्यापारियों को अवगत कराया। उपायुक्त शेखर चौरसिया ने ईंट भट्टा संचालकों से कर बढ़ाकर जमा करने का आह्वान किया।
व्यापारी सुनील पैंगोरिया ने पंजीयन लिमिट 40 लाख से अधिक करने और प्राकृतिक आपदा में राहत देने का सुझाव दिया। दयाशंकर गुप्ता ने 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों के लिए सरकारी पेंशन योजना की मांग की। बीएस गुप्ता ने विभाग सभी स्तर के व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। डीके शर्मा ने ऑनलाइन के साथ-साथ मैनुअल नोटिस भी दिए जाने को कहा। प्रदीप पाराशर व समर्थ अग्रवाल ने तथ्यहीन नोटिस पर चिंता जताई। ईंट-भट्टा कारोबार से जुड़े अशोक बाबू अग्रवाल ने सुझाव दिया कि ईंट-भट्टों के संबंध में पुराने वैट की तर्ज पर एकमुश्त समाधान योजना लाई जानी चाहिए, जिससे जटिलताओं से बचा जा सके।