फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders opposed the formation of new executive

Firozabad News: नवीन कार्यकारिणी के गठन का व्यापारियों ने किया विरोध

Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traders opposed the formation of new executive
जसराना। कस्बा पाढ़म उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जसराना इकाई का गठन किया गया था। नवीन कार्यकारिणी का पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े व्यापारियों ने विरोध जताया। कहा कार्यकारिणी का गठन करने से पूर्व काेई राय नहीं ली गई। जसराना में व्यापारियों की बैठक पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जसराना में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा पाढ़म में एक गुप्त स्थान पर बैठक कर निर्णय ले लिया गया। इसके लिए पुरानी कार्यकारिणी को कोई न तो सूचना दी गई और न ही सलाह ली गई। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने नवीन कार्यकारिणी का सहयोग नहीं करने का एलान किया। इस दौरान जिला महामंत्री देवेंद्र पालीवाल ने कहा पदाधिकारियों की घोषणा करना जिलाध्यक्ष का विवेकाधिकार है। संगठन से जुड़े लोगों द्वारा कोई विरोध नहीं किया जा रहा है। लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। संगठन की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कुलदीप सिंह, रामौतार गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अशोक बघेल व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed