फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders of the market remain closed

व्यापारियों ने किया रहना का बाजार बंद

Mon, 14 Dec 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
Traders of the market remain closed
लुटेरों की गिरफ्तारी और व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर सोमवार सुबह रहना बाजार समिति पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बाजार बंद करने के साथ ही रहना की पुलिया पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रविंद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापारी और क्षेत्रीय लोग धरने पर बैठे।
विज्ञापन

रहना की पुलिया के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्वर्णकार की दुकान में लूट की थी। क्षेत्रीय लोगों ने पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह से क्षेत्रीय दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने के साथ ही बाजार भी बंद करा दिया। व्यापारी क्षेत्रीय जनता के साथ रहना पुलिया पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रविंद्रलाल तिवारी की अध्यक्षता में धरने पर बैठ गए और मार्ग जाम करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के साथ कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे व्यापारियों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही व्यापारियों ने छह सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपने के बाद बाजार खोला। ज्ञापन से व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट से मांग की कि दिन के समय रहना क्षेत्र में पुलिस गश्त करती रहनी चाहिए। इससे अपराधियों की गतिविधियों में विराम लग सके। स्वर्णकार पवन की दुकान पर लूट करने वाले अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। क्षेत्र में लगे विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने के साथ ही अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आश्वासन दिया गया। इसके बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हो सका। इस दौरान डा. लटूरी सिंह, हरीओम गुप्ता, हेेमंत दुबे, सचिन शर्मा, गिर्राज किशोर शर्मा, महेश बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed