{"_id":"68aef031fd3f5c46f009da32","slug":"trade-fair-will-give-impetus-to-glass-industry-which-is-facing-recession-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-154985-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंदी से जूझ रहे कांच उद्योग को रफ्तार देगा ट्रेड फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंदी से जूझ रहे कांच उद्योग को रफ्तार देगा ट्रेड फेयर
Wed, 27 Aug 2025 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित व्यापार मेला के प्रतिभागी हस्तशिल्पी और कांच उद्यमियों को कारोबारी तरक्की के द्वार खोलेंगे। 25 सितंबर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार मेला में अब तक 42 कांच उद्यमियों और निर्यातकों ने अपने स्टॉल बुक कराए हैं। 14 स्टॉल अभी रिक्त हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन होगा। मेला में फिरोजाबाद के कांच उद्योग से जुड़े 20 छोटे उद्यमियों व निर्यातकों, दो बड़ी कांच हस्तशिल्प इकाई, 18 ओडीओपी योजना के लाभार्थियों के अलावा दो एमएसएमई इकाइयों के लिए स्टॉल आरक्षित हैं। उद्योग विभाग के अनुसार इन सभी 54 में 42 स्टॉल अब तक बुक कराए जा चुके हैं। अवशेष स्टॉलों के लिए विभाग द्वारा अन्य कांच हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों से आवेदन की सलाह दी है। उपायुक्त उद्योग के अनुसार प्रदर्शनी में 100 से अधिक देशों के अलावा घरेलू बाजारों के ग्राहक प्रतिभाग करेंगे। ऐसे में अमेरिकी टैरिफ की वजह से मंदी से जूझ रहे सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को कारोबारी तरक्की व अच्छी मात्रा में विदेश व घरेलू बाजारों से आर्डर मिलने की पुख्ता उम्मीद हैं।